काशीपुर के जिपर में अनलॉक योर फ्यूचर ट्रांसफार्म लाइव्स विथ ए करियर इन फार्मेसीयूटिकल्स साइंसेस विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ एग्रोन रेमेडीज फार्मास्यूटीकल के सीएमडी गोपाल कृष्ण अग्रवाल व जिपर के चेयरमेन डॉ एके सक्सैना ने मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों को फार्मास्यूटीकल के क्षेत्र में करियर के बारे में विशेष रूप से बताया गया। इस अवसर पर डॉ एके सक्सैना ने कॉलेज के पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिपर के डायरेक्टर दीपक तेवतिया, मधुकर मोहन, शिशिर नंदी आदि सम्मिलित रहे।
