लोहाघाट की ग्राम पंचायत मटियानीघर में बिजली ठीक करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक दिल्ली में वाहन चालक का कार्य करता था और इन दिनों अपने घर आया था। लोगों ने हादसे के लिए ऊर्जा निगम की लापरवाही को कसूरवार ठहराते हुए जांच और मुआवजे की मांग की है।
