मोदी केबिनेट की पहली बैठक में 10 पुराने मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, भाजपा ने रक्षा, गृह, वित्त, विदेश, रेलवे, स्वास्थ्य और सड़क परिवहन जैसे अहम 10 विभाग अपने पास रखे हैं।
राजनाथ सिंह को रक्षा, अमित शाह को गृह व निर्मता सीतारमण को वित्त मंत्रालय दिया गया है। एस जयशंकर को फिर से विदेश मंत्री बनाया गया है, पीयूष गोयल को वाणिज्य और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय मिला है। अश्विनी वैष्णव को रेलवे-IT के साथ सूचना प्रसारण मंत्रालय मिला है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य-उर्वरक-रसायन, मप्र के पूर्व CM शिवराज सिंह को कृषि व ग्रामीण विकास, हरियाणा के पूर्व CM खट्टर को ऊर्जा व शहरी विकास मंत्रालय मिले हैं। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय मिला।
