5 जून की रात को खुशालपुर सहसपुर में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो डकैतों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक बदमाश ने भागते हुए पुलिस पर फायर कर दिया, इस पर पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिससे पुलिस की गोली मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर पर लग गई, घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया ह। बताया जा रहा है कि आज सुबह तड़के पुलिस को मुखबिर के माध्यम से डकैती की घटना में शामिल बदमाशों के यूटिलिटी वाहन से दोबारा किसी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आने की सूचना मिली थी, जिस पर थाना विकासनगर क्षेत्र के अंर्तगत दर्रा रेट में चेकिंग के दौरान बदमाश बैरियर तोड़कर यूटिलिटी वाहन से जंगल की तरफ भागे, पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों की यूटिलिटी पेड़ से टकरा गई, तिमली धर्मावाला के जंगल में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया।
