कल बाबा नीम करौली के आश्रम कैची धाम के स्थापना दिवस के अवसर लगने वाले मेले के सफल आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी नैनीताल ने मेले में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस लाइन नैनीताल में ब्रीफ किया। ब्रीफिंग के दौरान प्रकाश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, हरबंस सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सहित कैंची मेला ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
