Saturday, August 1, 2026

उत्तराखंड में मानसून 23-24 जून तक दस्तक दे सकता है………

उत्तराखंड में मानसून 23-24 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 18 जून से प्री-मानसून का दौर चलेगा। इस दौरान प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन, इससे पूर्व मैदानी इलाकों में 14, 15 व 16 जून को गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि 15 और 16 जून को प्रदेश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 17 को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।
बता दें कि गुरुवार को उत्तराखंड में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को रुड़की में सर्वाधिक 43.5, देहरादून में 42.4 और पंतनगर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, मुक्तेश्वर में 31, टिहरी में 31.6, मसूरी में 29.9 और नैनीताल में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री तक रहा। बताया जाता है कि दून में गुरुवार को जून के महीने में 30 साल बाद सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े