आज लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के सहयोग से विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष अध्यक्ष अमित गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविर में एकत्रित होने वाले रक्त को एलडी भट्ट अस्पताल में भेजा जाएगा। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष अध्यक्ष अमित गर्ग, सचिव मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष पैगिया के निर्देशन में लगाए गये शिविर में कॉलेज के समस्त स्टाफ और छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया, जिन्हें कॉलेज के सीएमडी महेश सिंह चौहान, अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राजकुमार चौधरी आदि ने सर्टिफीकेट देकर सम्मानित किया।
