भवाली में विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज आश्रम के स्थापना दिवस पर आयोजित मेले में आज भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। हर साल 15 जून को बाबा नीम करोली महाराज जी के धाम में मेला लगता है। इस बार भी देश के कोने-कोने से बाबा के भक्त बाबा नीम करोली जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में पुलिस और प्रशासन मौके पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के लिए मौजूद है।
