Saturday, August 1, 2026

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर…

रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थ यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अलकनन्दा नदी में गिर गया है, इस सड़क हादसे में आठ यात्रियों के मरने की सूचना है। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 15 -16 यात्री सवार थे, अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। प्रारंभिक सूचना में यह बात सामने आई कि इसमें यूपी के नोएडा के रहने वाले तीर्थ यात्री थे।
टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने के बाद तीर्थ यात्रियों की मदद को चीख-पुकार निकल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस- प्रशासन तुरंत ही मौके के लिए रवाना हुआ। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में लगभग 15 से 16 तीर्थ यात्री सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े