Wednesday, February 11, 2026

SPNG INDOSTAR परिवार के तत्वाधान में 21 जून 2024 को काशीपुर के रामलीला ग्राउंड में प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग का एक विशाल आयोजन होगा

काशीपुर। SPNG INDOSTAR परिवार के तत्वाधान में
21 जून 2024 को काशीपुर के रामलीला ग्राउंड में प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मेंएक विशाल योग शिविर का आयोजन होने जा रहा है। शिविर में बारे में जानकारी देते हुए डा आर सी शर्मा जिला संयोजक भारत स्वाभिमान उधम सिंह नगर पश्चिम ने
काशीपुर, बाजपुर, रामनगर, जसपुर की जनता से अपील की है कि दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेकर प्रत्येक वर्ष होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना कर सामान्य मानव को अपने जीवन में योग को उतारने का संदेश दें। योग शिविर में विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। शिविर का आयोजक आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, नोडल अधिकारी डा. संदीप चौधरी व संचालक सीए विनय जैन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े