थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है…….डायलॉग से फेमस हुई सोनाक्षी सिन्हा कल शादी करने वाली है, जिसकी तैयारियां धूमधाम से चल रही है, बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा के हाथों में उनके बॉयफ्रेंड जहीर के नाम की मेहंदी लग चुकी है, ऐसे में उनके फैंस उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
बता दे कि इस जोड़े का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुका है, और ऐसे में उनके फंक्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपनी मेहंदी में काफी सुंदर नजर आई।
