Sunday, August 2, 2026

24 से 26 एवं 29 जून तक बारिश का आरेन्ज अलर्ट ….

नैनीताल में मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 24 से 26 जून एवं 29 जून तक बारिश का आरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुये अपर जिला मजिस्ट्रेट पीआर चौहान ने बारिश, आंधी, तूफान के कारण मार्ग बाधित होने, संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोनिवि के समस्त खण्डों मे भूस्खलन से संवेदनशील मार्गा पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनो एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा वैकल्पिक मार्गों को यातायात हेतु सुगम रखा जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में जलभराव तथा प्रमुख मार्गा पर रपटों में सुरक्षा हेतु आवश्यक मानव एवं अन्य संसाधन की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े