देहरादून में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है जिससे मकान मालिकों व किरायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है, बता दें कि बिना सत्यापन या सूचना के बाहरी राज्य के किराएदारों और घरेलू काम करने वालो को रखने पर पुलिस द्वारा चालान किया जा रहा है, थाना कैंट, विकास नगर राजपुर, नेहरू कॉलोनी, प्रेम नगर, रायपुर, सहसपुर, वसंत विहार सेलाकुई में पुलिस द्वारा की जा रही बड़े स्तर पर सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी है।
