Sunday, August 2, 2026

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति होने के बावजूद भी टाटा को टक्कर नहीं दे पाए मुकेश अंबानी……….

मुकेश अंबानी…. ये वो नाम है जो कि आज एशिया के सबसे अमीर आदमी के रूप में जाना जाता है, वही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी मुकेश अंबानी का नाम शामिल है…. लेकिन इसके बावजूद भी आज तक मुकेश अंबानी रतन टाटा को टक्कर नहीं दे पाए।
टाटा ने अभी तक जितना दान दिया है, वहां तक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ नहीं पहुंच सकी, बता दे कि 23 जून को जारी एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है, कि पिछले 100 सालों में दुनिया के सबसे बड़े दानदाताओं की लिस्ट में टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा का नाम सबसे ऊपर है। जमशेदजी टाटा ने पिछले 100 सालों में 102.4 अरब डॉलर यानी की 7.60 लाख करोड़ रुपए दान देकर सबसे बड़े दानवीर का दर्जा हासिल किया है।
यह रकम रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 84 अरब यानी की 6.25 लाख करोड़ रुपए से काफी ज्यादा है, ऐसे में भले ही मुकेश अंबानी ने अमीरों की लिस्ट में अपना नाम सबसे ऊपर किया हो, लेकिन आज भी दुनिया के सबसे बड़े दानवीर में जमशेदजी टाटा का नाम सबसे ऊपर माना है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉप 10 दान वीरों की लिस्ट में भी मुकेश अंबानी का नाम शामिल नहीं है, इसमें अमेरिका, ब्रिटेन स्विट्जरलैंड जैसे दानवीरों के नाम शामिल है, इस वक्त टाटा संस ने अपनी लिस्टेड कंपनियों की 66% रकम दान में दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े