कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों की परेशानियों के निराकरण हेतु ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर एवं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा के नेतृत्व में स्टेशन मास्टर रवि शंकर सिंह को ज्ञापन सौंपकर पूर्व की भांति ट्रेन चलाने व सभी ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन सौपने वालों में महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विमल गुड़िया, महेंद्र लोहिया, गौरव चौधरी, अरुण चौहान, राशिद फारुकी समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
