उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह आज मंडी गेस्ट हाउस काशीपुर पहुंचें, जहां अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह,गौरव चटवाल,एएसपी अभय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। मंडी गेस्ट हाऊस पहुंचने पर राज्यपाल महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । यहां कुछ देर विश्राम के बाद राज्यपाल ने डाम कोठी स्टेट गेस्ट हाउस हरिद्वार को प्रस्थान किया। इस दौरान विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा,सीओ बडोला , एस एस राणा, ए आर आर्य,तहसीलदार सुभांगनी, पंकज चंदोला आदि मौजूद रहे।
