Wednesday, February 11, 2026

बेकाबू 20 टायरा डंपर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, भीड़ ने आरोपी डम्पर चालक को जमकर पीटा व हंगामा काटा – देखें वीडियो


काशीपुर। काशीपुर में आईजीएल मोड़ पर एक साइकिल सवार व्यक्ति को बेकाबू डंपर ने रोंद डाला , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने मौके से भाग रहे डंपर चालक की जमकर पिटाई के उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया ।परिजनों ने घटना स्थल पर जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख कुछ ही देर में एसपी काशीपुर अभय सिंह, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर अनुषा बडोला, कोतवाल आईटीआई प्रवीण कौश्यारी, काशीपुर कोतवाल आशुतोष सिंह, कुंडा थानाध्यक्ष विक्रम राठौड़ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी काशीपुर अभय सिंह के समझाने पर मृतक के परिजन बामुश्किल शांत हुए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का नाम सुरेश कुमार पुत्र बालकिशन है, जो कि जैतपुर घोसी का निवासी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े