पाकिस्तान में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, वहां एक दिन में तकरीबन 141 लोगों ने गर्मी की वजह से अपनी जान गवाई है, पाकिस्तान के कराची में 24 जून को पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं पिछले तीन दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि हवा में ज्यादा नमी की वजह से उमस बढ़ती जा रही है , से में 40 डिग्री तापमान भी 49 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है।
बता दें कि बीते 4 दिनों में कराची के सिविल अस्पताल में हीट स्ट्रोक की वजह से 267 लोग भर्ती हुए हैं, पाकिस्तान के एक एनजीओ ईधी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल ने इस बात की जानकारी दी है कि कराची में उनके चार मुर्दाघर चल रहे हैं, लेकिन इन सब में शवों को रखने के लिए जगह नहीं बची है। उनका कहना है कि हर दिन यहां पर 30 से 35 शव पहुंच रहे हैं, वहीं अगर बात करें बीते 6 दिन की, तो पाकिस्तान में भीषण गर्मी से 6 दिन के अंदर 568 लोगों की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
