जियो और एयरटेल यूजर्स के बाद अब वोडाफोन आइडिया यूजर्स के लिए भी बेहद दुख की खबर मिल रही है, जिओ एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया ने भी अपने रिचार्ज प्लांस महंगे कर दिए हैं, जो की 4 जुलाई से लागू होंगे।
वोडाफोन आइडिया टेलीकॉम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने प्लांट्स में 10 से 21% तक की बढ़ोतरी की है, वही एयरटेल ने टैरिफ में 10 से 21% तक की बढ़ोतरी की है, जबकि जिओ की बात ने तकरीबन 25% ज्यादा अपने प्लान की कीमत बढ़ाई है।
वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स को जो प्लान पहले 179 का मिलता था, अब उसे बढ़ाकर 199 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह वोडाफोन पोस्टपेड यूजर्स को पहले जो प्लान 401 रुपए का मिलता था, अब वह 451 रुपए कर दिया गया है। वहीं अगर बात करें जियो की तो जिओ के 84 दिन के 395 वाले प्लान को 479 रुपए कर दिया गया है। जबकि एयरटेल का 455 रुपए वाला प्लान अब 509 रुपए में यूजर्स को प्राप्त होगा, जो की 84 दिनों के लिए 6GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सेवा उपलब्ध कराता था। इसी तरीके से सभी अलग-अलग टेलीकॉम कंपनीज ने अपने प्लांस महंगे किए हैं।
