Monday, March 30, 2026

उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके

पिछले चार दिनों से भारी बारिश ने उत्तराखंड के पहाड़ों में पत्थर व मलबा गिरने से तबाही मची हुई है वहीं नदियों के उफान से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी दौरान रविवार की शाम उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। गनीमत यह रही कि भूकंप से किसी तरह के जान माल कि हानि नहीं हुई। बता दें कि उत्‍तराखंड भूकंप के जोन फाइव में आता है और अक्‍सर यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 रही। जानकारी के अनुसार, भूकंप के ऐसे हल्के झटके आते रहने से बड़े भूकंप की आशंका कम रहती है लेकिन फिर भी भूकंप से जिले को सावधान रहने की आवश्कता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े