Wednesday, February 11, 2026

नेपाल में बड़ा हादसा,भूस्खलन से दो बसें त्रिशूली नदी में समाई, बस चालक समेत 63 यात्रियों के नदी में बहने की आशंका

शुक्रवार को मध्य नेपाल में मदन-आश्रित हाइवे पर भूस्खलन हो गया, जिसकी वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों में ड्राइवरों सहित कुल 63 यात्री सवार थे।

चितवन के मुख्य जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों बसों में बस ड्राइवरों सहित कुल 63 लोग सवार थे। भूस्खलन के कारण बसें सुबह करीब 3:30 बजे नदी में बह गईं।

अधिकारी घटनास्थल पर टीम के साथ हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इन दिनों नेपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है।

भूस्खलन में एंजेल और गणपति डीलक्स नाम की बसें बही हैं, जो काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे और दूसरी बस में 41 लोग सवार थे।

भूस्खलन से दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं,जिसकी वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रहीगईं। दोनों बसों में ड्राइवरों सहित कुल 63 यात्री सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े