डोडा एनकाउंटर में शहीद हुए कैप्टन बृजेश थापा को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में अंतिम सलामी दी गई। बता दें कि शहीद हुए राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों में कैप्टन बृजेश थापा पश्चिम बंगाल और सिपाही बृजेश, सिपाही अजय राजस्थान के रहने वाले थे, इस आतंकी हमले में नायक डी राजेश भी शहीद हो गए। कैप्टन बृजेश थापा का जन्म आर्मी डे के दिन हुआ था और उन्होंने पहले इंजीनियरिंग की फिर उसके बाद आर्मी को चुना उनकी मां नीलिमा ने बताया कि आखरी बार 14 जुलाई को उनके बेटे से बात हुई थी तब उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे की बलिदान पर गर्व है।
