सीएम धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 20वीं समीक्षा बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने एवं इस संघर्ष में मृतकों के परिजनों और घायलों को यथाशीघ्र अनुमन्य सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीएम ने हल्द्वानी में प्रस्तावित जू एंड सफारी के मास्टर प्लान हेतु जल्द DPR बनाने, राजाजी टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत चौरासी कुटिया का अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकास एवं उच्चीकरण अतिशीघ्र पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
