Sunday, August 2, 2026

ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मां गिरफ्तार…

ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने कथित तौर पर अवैध बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मनोरमा खेडकर की गिरफ्तारी हाल ही में ऑनलाइन सामने आए एक वायरल वीडियो से हुई है, जिसमें वे ​​पिस्तौल से किसानों को धमकाती नजर आ रही थीं। 13 जुलाई को मनोरमा समेत 7 लोगों के खिलाफ पौड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। FIR में आर्म्स एक्ट के चार्ज भी शामिल किए गए। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गई थीं। वे रायगढ़ के एक होटल में नाम बदलकर रुकी थीं। बताया जा रहा है कि मनोरमा कल रात 8 बजे एक लड़के के साथ होटल पहुंची थीं।पुलिस ने उन्हें रात 2 बजे हिरासत में लिया और सुबह गिरफ्तारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े