कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा 24 जुलाई को भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार से केदारनाथ तक पैदल यात्रा शुरू करेंगें, बता दें कि हरकी पौड़ी पर रूद्राभिषेक के साथ यह यात्रा शुरू होगी। जिसमें सम्पूर्ण प्रदेश से बड़ी संख्या में नेतागण व कार्यकर्ता शामिल होंगे। ऐसे में काशीपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार इंदु मान ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया हैं।
