Saturday, August 1, 2026

दिल्ली के भजनपुरा में दिनदहाड़े सब्जीवाले से लूट…..विडियो वायरल…

कुछ लोग जहां अपना घर चलाने के लिए और दो वक्त की रोटी के लिए मेहनत करते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो बिना किसी मेहनत के सिर्फ लूटमार कर अपने नशे या फिर अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। ऐसा ही एक वाक्या दिल्ली के भजनपुरा से सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जहां एक सब्जी बेचने वाला युवक मेहनत करके पूरे दिन गली गली में घूमकर जैसे तैसे कुछ पैसे कमाने की कोशिश करता है, तो वही दो लुटेरे उसे अकेला देखकर घेर लेते हैं, इनमें से एक युवक सब्जी वाले के मुंह पर हाथ रखकर उसे खींचता हुआ कोने में ले जाता है, तो वहीं दूसरा युवक सब्जी वाले के पास से पैसे लूटने की कोशिश करता है। इन लुटेरों में न तो इंसानियत बची है और ना ही किसी मेहनत करने वाले के लिए दया, इन्हे तो बस दूसरों की खून पसीने की कमाई को लूटकर अपने शौक पूरे करना आता है।

हालांकि इस दौरान एक व्यक्ति इन्हें देख लेता है, और जैसे ही वह चिल्लाता है तुरंत यह युवक वहां से भाग निकलते हैं, आखिर आपके मुताबिक इन लुटेरों के साथ क्या होना चाहिए, कमेंट में अपनी राय ज़रूर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े