Saturday, August 1, 2026

डीआरडीओ ने सफलतापूर्वक किया Phase II Ballistic Missile Defence System का परीक्षण

उड़ीसा में डीआरडीओ ने अपनी Phase II Ballistic Missile Defence System का परीक्षण कर दिया है, यह टेस्टिंग बालासोर के चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज के लॉन्च पैड-3 से की गई, जिसके लिए तकरीबन 10 गांव के 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया था।
राज्य सरकार ने बालासोर और भद्रक जिलों के मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की चेतावनी दी थी, जबकि मोटर बोट में पुलिसकर्मियों को 24 घंटे गश्त करने के लिए तैनात किया गया था।

डीआरडीओ ने जिस मिसाइल का परीक्षण किया है, वह अत्याधुनिक लंबी दूरी की मिसाइल है, ऐसे में डीआरडीओ ने इसके बारे में पहले ही राज्य सरकार को जानकारी दे दी थी।

गाव से अस्थाई रूप से विस्थापित लोगों को मुआवजे के रूप में 300 और भोजन के लिए प्रत्येक को अतिरिक्त 100 रूपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा मवेशियों के भोजन खर्च के लिए प्रति परिवार 100 रूपये दिए जाएंगे।

डीआरडीओ ने शाम 4:20 पर टारगेट मिसाइल लॉन्च की, जिसे जमीन और समुद्र में तैनात रडार ने इंटरसेप्ट किया और एडवांस इंटरसेप्ट सिस्टम को एक्टिवेट किया। इसके बाद 4:24 मिनट पर फेस टू-AD एंडो एटमॉस्फेरिक मिसाइल को लांच किया गया।

इस फ्लाइट टेस्ट में ट्रायल के सभी उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए। । इसमें लॉन्ग रेंज सेंसर, लो लेंटेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम और MCC और एडवांस इंटरसेप्टर मिसाइल समेत नेटवर्क सेंट्रिक वॉरफेयर वेपन सिस्टम का वेरिफिकेशन हु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े