Saturday, August 1, 2026

चमोली के गैरसेण में मकान पर मलवा से महिला की मौत…

चमोली से बड़ी खबर, गैरसैंण में मकान पर मलबा आने से रोहिड़ा ग्राम पंचायत के झोडू सिमार तौक की एक 26 वर्षीय महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं कर्णप्रयाग में भी आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। मसूरी के पास गलोगी में भी भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई है।

बता दें कि कर्णप्रयाग में कई सड़क मलबा और पेड़ आने से बंद है, जबकि इन सड़कों पर खड़े वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। धार डूंगरी- मैखुरा सिलंगी सोनला स्टेट हाईवे पर कांचुला में सड़क पर खड़े एक टैक्सी वाहन में तीन से अधिक विशाल पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत यह रही है इस दौरान वाहन में कोई मौजूद नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े