लखनऊ में सड़क पर भरे पानी को लड़की पर उछालने और बदसलूकी करने की घटना के बाद सरकार ने 1 अगस्त को 2 आईपीएस, एक ACP को हटा दिया। इसके अलावा प्रभारी समेत पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया।
यह मामला विधानसभा में भी उठा, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मेरे पास पूरी लिस्ट आई है। पहला अपराधी – पवन यादव। दूसरा- मोहम्मद अरबाज। सपा का नाम लिए बिना कहा कि ये हैं आपके सद्भावना वाले लोग। हम इनके लिए सद्भावना ट्रेन चलाएंगे क्या? इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी। अब आप चिंता मत करो।’
बता दें कि यह घटना 31 जुलाई की है। शाम 4 बजे लखनऊ के ताज होटल के पास मरीन ड्राइव पर पानी भरा था। इसमें 25 से 30 लड़के हुड़दंग कर रहे थे। इसी दौरान एक लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक से गुजर रही थी, तभी लड़की को देखते ही हुड़दंगियों ने पहले उस पर पानी उछाला और उसके साथ बदतमीजी की।
