Saturday, August 1, 2026

मदरसे में बच्चियों को मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाने वाला मौलवी गिरफ्तार

रुद्रपुर। मदरसे में धर्म की शिक्षा देने की आड़ में नाबालिग बच्चियों को मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाने और अश्लील हरकतें करने वाले मौलवी को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए
एएसपी रुद्रपुर निहारिका तोमर ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम मलसी स्थित मस्जिद में शब्बीर रजा निवासी पीलीभीत मौलवी है। महिला के अनुसार उसकी आठ साल की बेटी भी मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से बेटी मदरसे से आने के बाद गुमसुम हो जाती थी। 16 अगस्त को उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मौलवी उसे व चार अन्य छोटी लड़कियों को गंदी वीडियो दिखाकर गलत हरकतें करता है। महिलाओं संग बच्ची पूछताछ के लिए मौलवी के पास गई तो वह भाग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े