उत्तर प्रदेश आगरा के सेमरा गांव में शनिवार की सुबह ऐसा मातम लेकर आई, जिसकी किसी ने कभी कल्पना नहीं की होगी। एक के बाद एक 16 लोगों के शव सैमरा गांव पहुंचे। जो कि एक ही परिवार के थे। इतने लोगों के शव देखकर गांव में परिवार वालों के साथ ग्रामीणों का सीना फट पड़ा। हर तरफ चीख-पुकार मची रही। शुक्रवार की शाम मैक्स लोडर गाड़ी में सवार होकर एक ही परिवार के 35 लोग चालीसवां में शामिल होने गए थे। लौटते समय आगरा-हाथरस मार्ग चंदपा थाने के नगला भुस के पास ओवरटेक करते वक़्त यूपी रोडवेज की जनरथ से भीषण हादसा हो गया। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 16 लोग खंदौली के सैमरा गांव के थे। एक फिरोजाबाद से था। मृतकों में महिलाएं, पुरुष और 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
