रुद्रपुर। जिला विकास अधिकारी ऊधमसिंहनगर हिमांशु जोशी ने बाजपुर के एक प्रकरण में 9 अक्टूबर 2023 से 1 नवंबर 2023 तक उप कारागार हल्द्वानी में निरूद्ध रहे ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष एवं ग्राम विकास अधिकारी जसपुर मनोज कुमार द्वारा इस अवधि में अपने कार्य क्षेत्र में उपस्थिति दिखा अक्टूबर 2023 माह का वेतन आहरित किये जाने के मामले में प्रथम दृष्टता दोषी पाए जाने पर मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस बारे में जिला विकास अधिकारी हिमांशु जोशी ने बताया कि निलम्बन अवधि में ग्राम विकास अधिकारी जसपुर मनोज कुमार जिला विकास कार्यालय, ऊधमसिंह नगर से सम्बद्ध रहेंगे। उक्त प्रकरण की जाँच हेतु एसडीएम गदरपुर गौरव पाण्डेय को नामित किया गया है।
