तुम्हारे ऊपर जिन्न का साया है का डर दिखाकर महिला को अपने घर ले गया मौलवी.. पार की हैवानियत की सारी हदें जी हाँ यह सनसनी खेज मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है, यहां एक मौलवी द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि एक मौलवी ने जिन्न का साया उतारने के बहाने हैवानियत की हदें पार कर दुष्कर्म किया। उसके द्वारा विरोध करने पर मौलवी ने उसकी आंखों की रोशनी चले जाने का डर दिखाया। पीड़िता ने संबंधित थाने पहुंचकर आरोपी मौलवी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी मौलवी की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर रवाना कर दी गईं है । उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
