Friday, July 31, 2026

वार्ड नंबर 5 क़ो बनाकर छोडूंगी आदर्श वार्ड : आकांक्षा चौहान


काशीपुर। वार्ड नंबर 5 कचनाल गुसाईं की भाजपा प्रत्याशी आकांक्षा चौहान ने बताया की वह ना तो कोई नेता ही हैँ और ना ही राजनीति में आना उनका लक्ष्य ही था मगर वार्ड की दुर्दशा को देखकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा
उन्होंने बताया की मेरा लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ अपने वार्ड का विकास ही है यदि एक बार वार्ड वासियों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो मैं अपने वार्ड की दयनीय दशा को सुधार कर वार्ड नंबर 5 को काशीपुर के आदर्श वार्ड के रूप में प्रस्तुत करके दिखाउंगी, किंतु इसके लिए मुझे सिर्फ और सिर्फ अपने वार्डवासियों का आशीर्वाद और मत आवश्यक हैl

बरसात के दिनों में जब बहल्ला नदी पूरे उफान पर होती है तो पानी ओवरफ्लो होकर वार्ड की सड़कों पर बहने लगता है और सारी सड़कें नदियों का रूप ले लेती हैँ
पूर्व पार्षद ने सिर्फ अपने ही आस पास में सरकारी सहायता से सड़कों इत्यादि का निर्माण करवाया किंतु वार्ड के अन्य क्षेत्र को जलमग्न होने के लिए छोड़ दिया लिए

केशवपुरम ॐ विहार और आई टी आई के आस पास बरसात के दिनों में हर कहीं जलभराव की समस्या होती है.
आकांक्षा ने बी कॉम ऑनर्स के बाद डी एड भी किया है और वर्तमान में एक विद्यालय में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत भी हैँ l
उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर राष्ट्र कि सर्वोत्तम पार्टी ने मुझपर भरोसा जताकर मुझे अपने सिंबल से टिकट दिया और मैं भाजपा की पार्षद प्रत्याशी बन पायी उसी तरह वार्डवासियों का सहयोग रूपी मत और आशीर्वाद मिला तो अपने पिछड़े हुए वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाकर ही दम लूंगी l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े