Friday, July 31, 2026

एनआई एक्ट के वारंट के आधार पर प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने एनआई एक्ट के वारंट के आधार पर चर्चित प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उसका चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने एनआई एक्ट के वारंट के आधार पर चर्चित प्रॉपर्टी डीलर सौरव अग्रवाल की पत्नी दीप्ति अग्रवाल को वारंट के आधार पर उनके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी महिला का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। जिसके आधार पर उसको गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला प्रॉपर्टी डीलर के पति के खिलाफ धोखाधड़ी की यूपी और उत्तराखंड में पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी है। पुलिस टीम में कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई विपुल जोशी, महिला कांस्टेबल भावना शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े