बिजनौर। देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक नवविवाहित जोड़े सहित सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक पूरा परिवार तबाह हो गया। देर रात धामपुर थाने के पास एक कार ने एक टैम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैम्पो बिजली के खंभे से जा टकराया और टेंपो के परखच्चे उड़ गए, टैम्पो में सवार एक ही परिवार के छह लोगों और टैम्पो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में नवविवाहित जोड़े के अलावा दूल्हे के पिता, साढू, साढू की पत्नी और बेटी शामिल हैं। हादसे के समय परिवार झारखंड से शादी करके लौट रहा था।कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक:
* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
