Friday, July 31, 2026

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च GIPER में डी.फार्मा के सीनियर छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन 

Oplus_0

काशीपुर। ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च(जिपर) जसपुर रोड  काशीपुर द्वारा डी.फार्मा प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा डी.फार्मा द्वितीय  वर्ष के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी (रुखसत) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ दीपक तेवतिया एवं बी.फार्मा एवं डी. फार्मा के विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर नंदी, अरुण कुमार एवं प्रमोद कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। फेयरवेल पार्टी में द्वितीय एवं प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डी.फार्मा द्वितीय वर्ष की छात्रा महिमा चंद को मिस फेयरवेल एवं वंश विश्नोई को मिस्टर फेयरवेल साथ ही मिस स्पार्कल अमनदीप कौर और अभिषेक कुमार को मिस्टर स्पार्कल के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन शिफा नाज़ एवं निमिष यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सरफराज़ अहमद, महविश जमाल, मुनीर आलम, स्वाति टम्टा, अंजली नेगी, शहज़ाद, मोहम्मद आदिल, राजा बाबू, फिज़ा,हर्ष शारदा, दिव्यांशु कुमार, सुहेल खान, स्मिता, विक्रांत यादव, कुशल यादव, कुलदीप सिंह, राहुल कुमार,फरीद अहमद, भावना चौहान, मन्नू, पुनीत, वकार, हेमलता आदि समस्त अध्यापक एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े