Friday, July 31, 2026

भारतीय रासायनिक परिषद (आईसीसी) और इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा संयुक्त रूप से “प्रक्रिया सुरक्षा प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 

भारतीय रासायनिक परिषद (आईसीसी) और इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा संयुक्त रूप से “प्रक्रिया सुरक्षा प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, काशीपुर में आयोजित किया गया।

कार्यशाला में खतरों की पहचान, हैजॉप अध्ययन, मात्रात्मक जोखिम विश्लेषण, प्रक्रिया सुरक्षा प्रबंधन और व्यवहार-आधारित सुरक्षा पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रतिभागियों को जोखिम न्यूनीकरण, सक्रिय सुरक्षा उपायों और प्रक्रिया सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों को लागू करने की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

कार्यशाला का उद्देश्य प्रक्रिया सुरक्षा के वैश्विक मानकों को भारतीय उद्योगों में बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं की रोकथाम के माध्यम से मानव जीवन की रक्षा करना है। इस अवसर पर रूपाक सारस्वत – आईसीसी नॉर्थ रीजन हेड और सीईओ आईजीएल, विपिन कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल, आलोक सिंघल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आईजीएल, देव झा मुख्य मानव संसाधन अधिकारी आईजीएल, डॉ आर के शर्मा – हेड सस्टेनेबिलिटी आईजीएल, आर के सिंह – फैक्ट्री मैनेजर आईजीएल काशीपुर, विक्रांत चौधरी – सहायक महाप्रबंधक प्रशासन आईजीएल, आर सी उपाध्याय – प्रबंधक लाइजनिंग आईजीएल सहित आईसीसी और सिडकुल के अधिकारी और आसपास के क्षेत्र के कई उद्योगों व शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

  1. भारतीय रासायनिक परिषद (आईसीसी) और इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा संयुक्त रूप से “प्रक्रिया सुरक्षा प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े