
काशीपुर। कुमाऊँ वैश्य सभा महिला शाखा काशीपुर द्वारा मुरादाबाद रोड स्थित शमशान घाट हरियावाला चौक पर 3620 स्वायर फीट फर्श का निर्माण कराया गया। इस पुनीत कार्य में कुमाऊँ वैश्य सभा महिला शाखा काशीपुर की अध्यक्षा प्रीती अग्रवाल, सचिव अनीता बंसल, कोषाध्यक्षा कविता गोयल के अलावा कुमाऊँ वैश्य सभा महिला शाखा काशीपुर की सभी सदस्याओं का विशेष सहयोग रहा। बता दें कि कुमाऊँ वैश्य सभा महिला शाखा काशीपुर की अध्यक्षा प्रीती अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब की सभी सदस्याओं द्वारा काशीपुर व आसपास के क्षेत्र में कई सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लिया जाता है।कुमाऊँ वैश्य सभा महिला शाखा की अध्यक्षा प्रीती अग्रवाल हमेशा से समाज सेवा में तत्पर रहती हैं।
