काशीपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद मे अवैध शस्त्र /मादक पदार्थ की तस्कारी व अपराधों की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्दारा दिनांक 16/07/2025 को कुंडा पुलिस टीम द्धारा मुखबिर खास की सूचना पर बाबरखेड़ा से कुदाईइयों वाला को जाने वाले रस्ते पर पुलिया के पास अभियुक्त आजम उर्फ नन्हें वाला पुत्र मोहम्मद शाह निवासी ग्राम इस्लाम नगर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष को 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उ0नि0 जितेंद्र कुमार की फर्द बरामदगी के आधार पर थाना कुण्डा पर मु0अ0सं0 223 /2025 धारा 3/ 25 A.ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को आज दिनांक माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कुंडा, उ0नि0 जितेंद्र कुमार,अ0उ0नि0 रवीश राम,का0 कुंदन भौरियाल व का0 धर्मेंद्र भारती शामिल रहे।
