Monday, March 30, 2026

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में वर्ष 2020 तक तैनात रहे तत्कालीन अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) महेंद्र सिंह गुरदत्त के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

 

लखनऊ। विजिलेंस लखनऊ सेक्टर ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में वर्ष 2020 तक तैनात रहे तत्कालीन अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) महेंद्र सिंह गुरदत्त के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

मई 2019 में शासन ने उनके खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। जांच में यह खुलासा हुआ कि अभियंता ने अपनी ज्ञात आय से 10 लाख 51 हजार रुपये अधिक खर्च किया, जिसके स्रोत का वे संतोषजनक विवरण नहीं दे सके।

विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े