काशीपुर। रामनगर रोड स्थित स्ट्रेटन वर्ल्ड स्कूल को पूरे उधमसिंह नगर में बेस्ट स्कूल का अवार्ड मिला है। नई दिल्ली में आयोजित ‘बेस्ट स्कूल फॉर होलिस्टिक एजुकेशन मोस्ट क्रेडिबिल इंडियन स्कूल अवार्ड 2025’ के 30th एडिशन में स्ट्रेटन वर्ल्ड स्कूल को पूरे उधमसिंह नगर जिले का बेस्ट स्कूल घोषित करते हुए बेस्ट स्कूल फॉर होलिस्टिक एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय को यह अवार्ड विद्यालय के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया ।
विद्यालय के प्रो वीसी श्री गुरदयाल सिंह तथा को प्रबंधिका शिरीन सैनी को नई दिल्ली में आयोजित किए गए शिक्षा जगत की प्रसिद्ध संस्थाओं के सम्मलेन में यह अवार्ड दिया गया । विद्यालय की इस उपलब्द्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या मौशमी बैनर्जी ने कहा कि हमारे विद्यालय का एकमात्र उद्देश्य शिक्षण के अतिरिक्त बच्चे के शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना, ताकि वे एक पूर्ण और संतुलित व्यक्ति बन सकें । इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती हरप्रीत सैनी ने समस्त विद्यालय स्टाफ बधाइयाँ दीं और अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय में सबसे ज्यादा अनुभवी शिक्षकों के द्वारा ही अध्यापन कार्य करवाया जाता है और समय-समय पर अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है जिससे शिक्षक आधुनिक तरीकों तथा आधुनिक संसाधनों के द्वारा अध्यापन कार्य करते हैं। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।
