Monday, March 30, 2026

सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल में हुआ ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन।

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम. एवं पैरामेडिकल में भव्य ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, फार्मेसी डायरेक्टर डॉ. कपिल कुमार, डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सीमा चौहान, नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार चौधरी तथा वाइस प्रिंसिपल श्रुति करार ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान नर्सिंग छात्रों द्वारा नर्सिंग ओथ लिया गया, जिसमें उन्होंने मानव सेवा, समर्पण और निष्ठा का संकल्प दोहराया।

ओरियंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों और अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, सेवा भाव और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने पर बल दिया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में छात्रों को नर्सिंग एवं हेल्थ सेक्टर के महत्व को बताते हुए उन्हें देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी साथ ही सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील कुमार एवं सोनिया पॉल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।साथ ही नव प्रवेशित छात्रों के लिए जलपान वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े