Monday, March 30, 2026

इस्पात फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थिति में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

बाजपुर। बाजपुर के ग्राम विक्रमपुर स्थित एक फैक्ट्री



में काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने करंट लगने से कर्मचारियों की मौत होने की आशंका जताई है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के शामली निवासी दीपक बाजपुर के ग्राम विक्रमपुर स्थित एक फैक्ट्री में कई वर्षों से काम कर रहा था। रविवार देर रात फैक्ट्री में काम करने के दौरान दीपक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दीपक को फैक्ट्री कर्मचारी और प्रबंधन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही बाजपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीपक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां परिजनों ने दीपक की करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई है और फैक्ट्री प्रबंधन पर बिना परिजनों को विश्वास में लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आरोप लगाया है। इस दौरान परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।

वही बाजपुर कोतवाली के एसआई देवेंद्र मनराल ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े