Monday, March 30, 2026

आज काशीपुर आएंगे सी.एम धामी,गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी के 350 वर्ष पूर्ण होने पर आसाम से अमृतसर तक निकाले जा रहे नगर कीर्तन को करेंगे रवाना 

आज काशीपुर आएंगे सी.एम धामी,गुरु ते

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दो दिवसीय जनपद भ्रमण एवं कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने काशीपुर स्थित विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले श्री ननकाना साहिब बड़ा गुरुद्वारा पहुँचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी के 350 वर्ष पूर्ण होने पर आसाम से अमृतसर तक नगर कीर्तन (पदयात्रा) निकाली जा रही है, जिसे काशीपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं रवाना करेंगे।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने होटल अनन्या रेजिडेंसी का निरीक्षण किया, जहाँ मुख्यमंत्री का प्रबुद्धजनों से भेंट एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तैयारियाँ निर्धारित समय में पूरी की जाएँ ताकि कार्यक्रमों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपदवासियों को राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अनुभव कराएगा।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अभय कुमार, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े