Monday, March 30, 2026

केडीएफ नवरात्र महोत्सव में सुर और ताल संगीत विद्यालय के कलाकारों की मन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्र मुग्ध-   दैनिक जागरण के महाप्रबंधक डॉ राघवेंद्र चड्ढा एवं संपादक कुमाऊं विजय यादव मुख्य अतिथि, एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा अध्यक्ष व दैनिक जागरण ऊधम सिंह नगर जिला प्रभारी अनुज सक्सेना रहे विशिष्ट अतिथि

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम केडीएफ के तत्वाधान में तीर्थ द्रोणसागर में चल रहे नवरात्र महोत्सव 2025 के तहत सोमवार की शाम सुर और ताल संगीत विद्यालय के कलाकारों की मन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के महाप्रबंधक डॉ राघवेंद्र चड्ढा एवं हल्द्वानी यूनिट के संपादक विजय यादव, विशिष्ट अतिथि दैनिक जागरण उधम सिंह नगर के जिला प्रभारी अनुज सक्सेना,कार्यक्रम अध्यक्ष सदस्य एआइसीसी व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी केमहासचिव अनुपम शर्मा व काशीपुर डेवलपमेंट फोरम केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


सुर और ताल संगीत विद्यालय के कलाकारों के नृत्य समूह द्वारा सर्वप्रथम महिषासुर वध पर नृत्यनाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। हरजिंदर सिंह ने तबले पर जबरदस्त जुगलबंदी प्रस्तुत की।

प्रज्ञा भटनागर की “पार करो मेरी नैया” प्रस्तुति व  रेखा आर्य की ठुमरी गायन मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। इसके बाद अमीषा भारद्वाज ने “बरसन लागे बदरिया.” संदीप भट्ट के वायलिन वादन व कुलदीप व उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत कव्वाली ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के महाप्रबंधक डॉ राघवेंद्र चड्ढा एवं हल्द्वानी यूनिट के संपादक विजय यादव, दैनिक जागरण उधम सिंह नगर के जिला प्रभारी अनुज सक्सेना, कांग्रेस एआइसीसी महासचिव अनुपम शर्मा व काशीपुर डेवलपमेंट फॉरम केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने सुर और ताल के संचालक जितेंद्र भट्ट, भावना भट्ट समेत सभी कलाकारों को सम्मनित किया। वहीं केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई, संरक्षक योगेश जिंदल, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ.चकरेश जैन द्वारा

  • दैनिक जागरण के महाप्रबंधक डॉ राघवेंद्र चड्ढा एवं हल्द्वानी यूनिट के संपादक विजय यादव, दैनिक जागरण उधम सिंह नगर के जिला प्रभारी अनुज सक्सेना, कांग्रेस एआइसीसी महासचिव अनुपम शर्मा को शाल उड़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. चक्रेश जैन ने किया।

    सुर और ताल के संचालक जितेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों व दर्शकों का का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, गौरव चौधरी, प्रमोद अग्रवाल,सुधा अग्रवाल, अपूर्व जिंदल, आशीष भदवार,डॉ योगराज सिंह, डी एस नेगी, डा एस.पी गुप्ता , प्रमोद तोमर, अनुज सेठ, अपूर्व जिंदल, प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता, कौशलेश गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े