Monday, March 30, 2026

थाना कुंडा पुलिस ने मात्र 24 घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म एवं नृशंस हत्या का किया खुलासा, पाँच हत्यारोपी गिरफ्तार 

Oplus_131072

कुंडा। थाना कुंडा पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या के मामले में का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिनांक 29.09.2025 को लापता नाबालिग की माँ ने थाना कुंडा में तहरीर देकर उसकी नाबालिग पुत्री के लापता होने सम्बंधित मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर थाना कुंडा पुलिस ने इस मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया और पुलिस टीमों का गठन भी किया।

गठित पुलिस टीमों ने सुरागरसी, तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक तरीकों से जांच करते हुए मृतका की पहचान, आरोपियों की भूमिका एवं हत्या का खुलासा किया। विवेचना में पाया गया कि मृतका नाबालिग, को अभियुक्तगण बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। जब मृतका ने घर वापस जाने की बात कही तो अभियुक्तों को पकड़े जाने का भय हुआ और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म कर नृशंस हत्या कर दी। थाना कुंडा पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या के मामले में का मात्र 24 घंटे के भीतर अभियुक्त इमरान पुत्र मौ. सफीक — ग्राम लालपुर, थाना कुंडा, ऊधम सिंह नगर,

इस्लाम पुत्र शेर मोहम्मद — थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सर्वरखेडा थाना कुंडा, असगर उर्फ नन्हे पुत्र भोलू खान — थाना डीलारी, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सर्वरखेडा थाना कुंडा, मीनाक्षी पत्नी स्व. राजकुमार — थाना शेरकोट, जिला बिजनौर (उ.प्र.)व शीला पत्नी अकुंश कुमार — कोतवाली काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी काशीपुर श्री दीपक सिंह, प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी (कोतवाली कुंडा), उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी शिवराजपुर पट्टी), उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी (विवेचक), उपनिरीक्षक जगदीश चन्द्र तिवारी, उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा (पूर्व विवेचक), उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक नवीन जोशी, अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान, अपर उपनिरीक्षक रविश राम, अपर उपनिरीक्षक राकेश बोहरा, कानि धर्मेन्द्र भारती, कानि राजीव कुमार, कानि सुमित सिंह, कानि कुन्दन भौर्याल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े