Monday, March 30, 2026

सड़क पर अचानक आग का गोला बन गई कार, दरवाजा भी हो गया लॉक ,जिंदा जल गया ड्राइवर 

चेंगदू (चीन),।चीन में एक कार हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बीच सड़क पर कार (China Xiaomi Car Fire) अचानक आग का गोला बन गई और दरवाजा भी लॉक हो गया, जिसकी वजह से ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका और आग में जिंदा जल गया। यह हादसा सोमवार को शाओमी की कार SU7 इलेक्ट्रिक सेडान के साथ हुआ। चीन के चेंगदू शहर में कार ने पहले दूसरी कार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई।

वीडियो वायरल

आग लगने के बाद कार का दरवाजा बंद हो गया। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी इसे नहीं खोल सके और ड्राइवर जिंदा जल गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े