स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल, काशीपुर के आदित्य राज कौशल ने इंटरनेशनल कुक्किवोन कप ताइक्वान्डो चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता – इंटरनेशनल ताइक्वान्डो चैंपियनशिप,कोरिया में सेलेक्ट होकर बढाया विद्यालय का मान
काशीपुर।रामनगर रोड स्थित स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल, काशीपुर के आदित्यराज कौशल ने ताइक्वान्ड़ो में कुक्किवोन कप चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल प्राप्त करके अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम रौशन किया है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के केडी जाधव इनडोर हॉल में आयोजित इंटरनेशनल कुक्किवोन कप ताइक्वान्ड़ो चैंपियनशिप में अंडर-17 केटेगरी के 78 किलोभार की ताइक्वान्डो चैंपियनशिप में आदित्यराज कौशल ने अपने प्रतिद्वंदी को फ़ाइनल में हराकर गोल्ड मेंडल प्राप्त किया । अब आदित्य राज कोरिया में खेली जाने वाली इंटरनेशनल ताइक्वान्ड़ो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे । गौरतलब है कि इससे पहले आदित्यराज ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वान्डो चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर नेशनल में अपनी एसजीएफआई जगह बनाई थी । इसके अलावा अभी हाल ही में आदित्य ने आल इंडिया स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ़ इंडिया चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल भी प्राप्त किया था । आदित्यराज की इस उपलब्धि
पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मौशमी बैनर्जी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए आदित्यराज को जीत की बधाईयाँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की । विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती हरप्रीत कौर तथा शिरीन सैनी ने आदित्य को गोल्ड मैडल जीतने तथा भविष्य में एसजीएफआई और कोरिया में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल ताइक्वान्डो चैंपियनशिप में सेलेक्ट होने के लिए शुभाशीष सहित ढेरों बधाइयाँ दीं । इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।
