स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल काशीपुर में बेगलेस फन डे का भव्य आयोजन
– अनेकों प्रतियोगिताओं भी हुई सम्पन्न
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल में दीपावली के शुभअवसर पर बेगलेस फन डे का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बहुत आनंद उठाया। इस दिन विद्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार की कक्षावार प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया I कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा प्रेप तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए दिवाली शो एंड टेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने दिवाली से सम्बंधित ड्रेस पहन कर उसके विषय में संक्षिप्त रूप से बताया I कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के विद्यार्थियों के लिए वाल हैंगिंग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी कलात्मकता के द्वारा विभिन्न प्रकार के वाल हैंगिंग बनाये I कक्षा 5 से 7 तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार की बहुत ही सुन्दर तथा आकर्षक रंगोली बनाई । कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कंडील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों ने ओनी रचनात्मक प्रतिभा क द्वारा विभिन्न मनोहारी कंडील बनाये I
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मोशमी बनर्जी ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों की कलात्मक तथा रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की I विद्यालय की प्रबंधिका हरप्रीत सैनी तथा शिरीन सैनी ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली के शुभ अवसर पर बधाइयाँ देते हुए सभी को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया I इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I
